फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कन्या महाविद्यालय में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एल्यूमिनियम फ्रेम और सब्बल बरामद

Sat, 22 Aug 2026 11:48 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो वारदातों का मानिकपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम और वारदात में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया है। 
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी पकड़े गए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की इमारत को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर पुरानी एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी कर ली थीं। इस संबंध में मानिकपुर चौकी में अपराध क्रमांक 685/2026 और 687/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ और विवेचना में तीनों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों के नाम सागर कश्यप पिता स्व. ललन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, आकाश उरांव उर्फ टब्बरी पिता बी.पी. उरांव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला और ईश्वर बंजारे पिता रतन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा: वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन


पुलिस ने आम जनता से की अपील
वहीं, कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ दिखाई दे या कोई संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी चोरी का खुलासा करने में महत्वपूर्ण हो सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें