फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसदेव नदी में फिर हादसा: नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बह गया; दो दिन बाद भी लापता

Tue, 10 Mar 2026 01:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में नहाते समय एक 22 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। आज दो दिन बीत जाने के बाद भी गोताखोर टीम की तलाश जारी है। आशंका है जलकुंभी में फंस गए हों।
विज्ञापन
रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में रविवार दोपहर एक युवक लापता हो गया। बाईस वर्षीय नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तेज बहाव में छलांग लगाने के बाद वह बह गया, जिसकी तलाश बीते दो दिन से जारी है।

विज्ञापन


नौशाद को बहता देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। वे भी बहने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत युवक की तलाश शुरू की। नौशाद खान दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है। 

दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। उसका शव भी अब तक बरामद नहीं हो सका है। दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना की गोताखोर टीम तलाश में जुटी है। आशंका है कि वह बहने के बाद जलकुंभी में कहीं फंस गया होगा।
विज्ञापन


नौशाद खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ पुत्र था। नौशाद सीएसईबी पावर प्लांट में ठेकाकर्मी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी से निधन हुआ था। इस घटना के बाद उसके पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दर्री थाना पुलिस ने नौशाद के दोस्तों से भी पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर अभी भी खोजबीन जारी है। युवक के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें