फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नशेड़ी युवक ने 108 एंबुलेंस चुराने का किया प्रयास, स्टीयरिंग संभालते ही स्टार्ट की गाड़ी, ऐसे पकड़ा गया

Thu, 05 Mar 2026 12:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराने का प्रयास किया। वह अपने दोस्त के पास शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाना चाहता था। यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराने का प्रयास किया। वह अपने दोस्त के पास शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाना चाहता था। यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई।
विज्ञापन


आरोपी बाबूलाल मिंजवार (42 वर्ष) मड़वारानी का निवासी है। वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा था और नशे में चूर था। उसे अपने दोस्त के साथ जाम छलकाने मड़वारानी जाना था, पर उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे। उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। एम्बुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से गाड़ी में चाबी लगी हुई थी।
 

विज्ञापन

बाबूलाल ने तुरंत स्टीयरिंग संभाली और गाड़ी स्टार्ट कर दी। उसे गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था, फिर भी उसने एम्बुलेंस दौड़ानी शुरू की। गनीमत रही कि गाड़ी कैंपस के भीतर ही अचानक बंद हो गई। गार्डों ने अजीब तरह से चलती गाड़ी देखकर उसे घेरा और पकड़ लिया। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकारी वाहन को चाबी लगाकर लावारिस छोड़ना एक बड़ी अनहोनी को न्योता देना है। सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। यदि गाड़ी कैंपस से बाहर निकल जाती, तो नशे में धुत यह व्यक्ति सड़क पर बड़े हादसे का कारण बन सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, एम्बुलेंस चोरी करते समय बाइक सवार परिवार और राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

 


पूछताछ में बाबूलाल ने मासूम अंदाज में बताया कि उसे दोस्त के पास शराब पीने जाना था। उसे कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने यह हरकत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एम्बुलेंस कर्मचारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें