फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो भाइयों ने साथ में जमकर पी शराब, किसी बात को लेकर हुआ विवाद, छोटे ने बड़े को उतारा मौत के घाट

Sun, 08 Sep 2024 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

घटना के अगली सुबह जब लोगों ने मृतक छतराम के बारे में उसके घर वालों से पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगे उन्हें संदेह हुआ और इसकी सूचना गांव के सरपंच को दिए गए जिसके माध्यम से इसकी जानकारी संबंधित बांगो थाना पुलिस को दिए गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बांगो थाना के कुनकुना गांव आश्रित मोहल्ला कोठाबार गांव में दो दिन पहले दो सगे भाई शिव चरण और छतराम ने एक साथ बैठकर जमकर शराब पिया और चकना खाया। दोनों शराब पीने के बाद एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे अचानक किसी बात को लेकर बातचीत बढ़ गए और स्थिति मारपीट तक जा पहुंची जहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई इस दौरान छोटे भाई शिवचरण धनवार ने अपने बड़े भाई छतराम को पीठ पीठ का मौत के घाट उतार दिया। मौत होने के बाद उसके होश उड़ गए और घर में ही रहने वाले अपने परिवार के कुछ सदस्यों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार वालों के साथ मिलकर के गांव के पास स्थित एक पठारी भी मैदान में अपने बड़े भाई की लाश का कफन दफन कर दिया।

विज्ञापन


घटना के अगली सुबह जब लोगों ने मृतक छतराम के बारे में उसके घर वालों से पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगे उन्हें संदेह हुआ और इसकी सूचना गांव के सरपंच को दिए गए जिसके माध्यम से इसकी जानकारी संबंधित बांगो थाना पुलिस को दिए गई।

पुलिस जब टीम के साथ मौके पर पहुंची गांव में ग्रामीण और मृतक के भाई से पूछताछ की इस दौरान कई बातें सामने आई और पुलिस मृतक के भाई से कड़ाई से पूछताछ शुरू किया इस दौरान जानकारी मिली कि उसकी लाश को दफना दिया गया है पुलिस ने विधिवत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए लाश को कब्र से निकलना आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


बांगो थाना प्रभारी उषा सेंघ ने बताया कि बांगो के आश्रित मोहल्ला कोठाबार में मामला समाने आया है सरपंच ने इसकी सूचना व शिकायत बांगों थाना में दी। बांगों पुलिस ने मामले कि गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर को दी। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बांगों पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी पोंडी उपरोड़ा तहसीलदार व एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर व फोरेंसिक टीम के समक्ष कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव के पंचनामा के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। बांगों पुलिस ने आरोपी छोटे भाई सच्चिरण धनुआर को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। कोरबा पुलिस मामले का खुलासा जल्द करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें