फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: घर की बाड़ी में चल रही थी आरा मशीन, अवैध रूप से रखी 128 नग चिरान लकड़ी सहित दो गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 01:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

वन विभाग की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग को लंबे समय से अवैध कार्यों की शिकायत मिल रही थी। 
 
विज्ञापन
वन विभाग ने जब्त की अवैध चिरान और आरा मशीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध लकड़ी की सूचना पर छापा मारा। टीम ने एक मकान की बाड़ी में संचालित आरा मशीन और एक अन्य मकान से 128 नग चिरान लकड़ी बरामद की है। वन विभाग की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल की टीम ने पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में सौखीलाल सतनामी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर की बाड़ी में आरा मशीन लगा रखी थी। उसके साथ ही टीम ने प्रमोद नामक ग्रामीण के घर छापामार कर 128 नग अवैध चिरान लकड़ी जब्त की। वन विभाग को लंबे समय से अवैध कार्यों की शिकायत मिल रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें