कोरबा के कोरकोमा गांव से लगे जंगल मे आधा दर्जन से अधिक लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गांव से लगे जंगल में गए हुए थे जहां अचानक बुधवार की दोपहर एक दंतैल हाथी ने अचानक एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला कर दिया वही बाकी लोग मौके से हाथी को देख भाग खड़े हुए जहां ग्रामीणों के द्वारा चिप पुकार मचाए जाने पर हाथी जंगल के अंदर चले गया। किसी तरह घायल तीनों ग्रामीणों को ग्रामीणों ने बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जहां 112 की मदद से एक महिला को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वही दो लोगों को कोरकोमा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कोरकोमा निवासी अनुपमा कंवर और उसकी बेटी छोटी और गांव के पांच लोग साथ में बताती डेम के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे जहां अचानक से हाथी ने उसे पर हमला किया और वह दूर गिर गई इसके बाद उसकी बेटी ने भी चेक पुकार मचाया और हाथी भाग गया और दूसरे लोगों को भी हमला करने शुरू कर दिया।हाथी के हमले से कुमार सिंह भी घायल है हाथी के हमले से उसका दाया पैर फैक्चर हो गया है वही दो लोगों को चोंटे आई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के तीन मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को तत्काल अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। कोरकोमा इलाके के डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार ने बताया की एक दंतैल हाथी अचानक से कोरकोमा जंगल में कल रात से विचरण कर रहा है जहां सूचना मिलते ही हाथी पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया जहां घायलों को शासन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दी गई है और हाथी पर नजर रखी गई है वहीं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी कराई जा रही है कि ग्रामीण जंगल ना जाए और हाथी से छेड़छाड़ ना करें।