फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दो बाइकों की टक्कर से सड़क पर गिरे नाबालिग को ट्रक ने कुचला; चार घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 18 May 2023 12:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक शराब के नशे में था। जिसके कारण वह संभल नहीं सका और दूसरी बाइक से भिड़ गया। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा तेज रफतार दो बाइकों की भिड़ंत के चलते हुआ। इसके बाद एक बाइक पर बैठा नाबालिग सड़क पर जा गिरा और उसे पीछे से आ रहा ट्रक कुचलकर भाग निकला। पूछताछ में पता चला है कि बाइक चालक एक युवक नशे की हालत में था, जिसके चलते हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, भदरापारा, आंबेडकर चौक निवासी कैलाश आदिले बुधवार रात एक युवक साथ बाइक पर जा रहा था। अभी वे बालको-रिस्दी रिंग रोड पर सतनाम नगर के पास पुल पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कैलाश उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दो की हालत गंभीर है। अभी तक घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। वहीं पुलिस से जानकारी मिलने के बाद आदिल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुरुवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक शराब के नशे में था। जिसके कारण वह संभल नहीं सका और दूसरी बाइक से भिड़ गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें