फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: ट्रांसपोर्टर के साथ कार सवार लोगों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, मारपीट कर सोने की चेन लूट की शिकायत

Fri, 26 Dec 2025 08:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और एक आरोपि को गिरफ्तार किया है। एमपी नगर से आरएसएस नगर जाने के दौरान वाहन सवार 4 लोगों ने दीपक के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर के साथ लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और एक आरोपि को गिरफ्तार किया है।  एमपी नगर से आरएसएस नगर जाने के दौरान  वाहन सवार 4 लोगों ने दीपक के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तखतपुर मुंगेली निवासी दीपक से ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है और किसी काम से कोरबा आया हुआ था इस दौरान वह लूट का शिकार हो गया बताया जा रहा है कि रवि शंकर एमपी नगर से आरएसएस नगर जाने वाले मार्ग पर स्कॉर्पियो में चार लोग आए और ट्रांसपोर्टर दीपक से को रुकवा कर पहले उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद गले में सोने के चैन कुछ चलकर भाग गए किसी तरह उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन स्कॉर्पियो सवाल लुटेरे मौके से फरार हो गए दीपक ने इसकी शिकायत तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस से की जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू की और तत्काल खेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली स्कार्पियो सवार secl सुभाष ब्लॉक निवासी आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके कब्जे से ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो वहां भी जप्त किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां जमानत के अभाव में जेल दाखिल कर दिया गया है इस मामले में शहर के ही और युवकों का नाम सामने आ रहा है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। लूटपाट की इस घटना के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लेने की दावा की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें