फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एसईसीएल की दीपका कोल खदान में खड़े ट्रेलर में आग लगी, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Wed, 12 Apr 2023 05:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हादसे से खदान में हड़कंप मच गया और आसपास खड़े वाहनों को उससे दूर किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आधा हिस्सा जल चुका था। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। 
 
विज्ञापन
आग लगने से जलता ट्रेलर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते अब आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। ऐसा ही बुधवार को एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना में हुआ। वहां खदान के 18 नंबर फेस पर खड़ी ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रेलर के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ा हिस्सा जल चुका था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खदान में ट्रेलर अन्य वाहनों के साथ ही खड़ा था। अचानक से उसमें आग लग गई। यह देखकर चालक और परिचालक ने आग पर काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने केबिन को चपेट में ले लिया। हादसे से खदान में हड़कंप मच गया और आसपास खड़े वाहनों को उससे दूर किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आधा हिस्सा जल चुका था। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें