फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी यात्री बस, 2 की मौत और 6 घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

तानाखार में रविवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


यह हादसा अनूप ढाबा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। रॉयल ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों और ढाबा संचालक ने पुलिस व 108 को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पांच अन्य घायलों का इलाज कटघोरा सीएचसी में जारी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच और कारण
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही मानी जा रही है। नींद की झपकी और सड़क किनारे बिना संकेतक के खड़े ट्रेलर को भी कारण बताया गया है।
विज्ञापन


हाईवे सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर खड़े भारी वाहनों में रेडियम और पार्किंग लाइट का अभाव है। ऐसे में रात के समय ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल

 

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल

 

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें