फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा के जटगा में मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत, एक घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:04 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा के जटगा चौकी क्षेत्र के लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बनवारी लाल पटेल पिता मोहन लाल, 40 वर्ष, निवासी जटगा धोबघट पारा के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था और अपने घर के लिए बरसात से पहले मुरुम लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर मुरुम से भरा हुआ था और लालमट्ठा घरसा के चढ़ान पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। चढ़ाव ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया और चालक बनवारी लाल उसमें दब गया। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल को उपचार के लिए रवाना किया। वहीं मृतक बनवारी लाल पटेल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चढ़ान पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना और ओवरलोड होना माना जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बनवारी लाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बरसात शुरू होने से पहले वह घर के आंगन और रास्ते के लिए मुरुम लेकर आ रहा था। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार पर अचानक आए इस संकट से सभी गमगीन हैं। गांव में मातम का माहौल है।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क के चढ़ान वाले हिस्से पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि लालमट्ठा घरसा चढ़ान काफी खतरनाक है और यहां आए दिन वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चढ़ान और तंग रास्तों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और ओवरलोडिंग से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें