फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चार टीमों का छापा, रेत से भरे ट्रैक्टर और टीपर जब्त

Sat, 27 Jun 2026 09:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। जिलेभर में चार खनिज जांच दलों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए।
विज्ञापन
कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर हुई। उप संचालक, खनि प्रशासन ने इसमें मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन


अभियान के तहत चार खनिज जांच दलों का गठन किया गया था। इन दलों ने जिले के कई संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा। सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुंडा और सरईसिंगार जैसे क्षेत्रों में सघन जांच की गई। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन करते हुए वाहन पकड़े गए। एक टिपर और एक ट्रैक्टर जब्त कर थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। खनिज विभाग ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी विभाग का लक्ष्य है। शासकीय राजस्व की हानि को रोकना भी इसमें शामिल है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें