फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की आशंका, पति-पत्नी और बेटा दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tue, 29 Jul 2025 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के जटगा चौकी के ग्राम बनवार में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां भारी बारिश के कारण एक कुआं धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कुआं धंसने से तीन लोगों की मौत की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के जटगा चौकी के ग्राम बनवार में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां भारी बारिश के कारण एक कुआं धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ये लोग कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक पूरा कुआं धंस गया और तीनों मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। कुआं धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई वो एक ही परिवार के सदस्य हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रही है। ग्राम बनवार में इस घटना से हड़कंप मच गया है और परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय छोटू राम श्रीवास वही उसकी पत्नी 53 वर्षीय कंचन भाई श्रीवास और 30 वर्षीय गोविंद श्रीवास तीनों की लापता होने की सूचना सामने आ रही है। जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची वही घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उच्च अधिकारियों को विश्व सूचना दी गई और आपदा प्रबंधन को मौके पर बुलाया गया परिजनों से पूछताछ सामने आया है कि तीन लोग कुएं में धसने से दब गए हैं जिनका रेस्कयू अभी जारी है। 

पुलिस ने बताया कि उसके घर पर उसके बेटा और बेटी ही थे जहां पूछे जाने पर बताया गया कि सुबह उठने पर कुआं घसा हुआ था और बड़ा भाई मां और पिता लापता है। जिसकी काफी खोजबीन की गई आशंका जताया जा रहा है कि सुबह उठने पर वह पंप चालू करने उसके माता-पिता गए होंगे जहां कुआं दास गया वहीं बचाने के चक्कर में एक बड़ा बेटा भी धस गया होगा। वही इस घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है और मौके पुलिस भी है जहां आसपास लोगों को जाने से मना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें