फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत तीन युवती हुईं घायल

Mon, 28 Jul 2025 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है, जहां पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है, जहां पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय अभय के रूप में हुई है, जो कनकी में लगे श्रावण मेला को देखने आ रहे थे। बाइक सवार युवक और युवतियां कनकी में लगे श्रावण मेला को देखने आ रहे थे।रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे अभय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
स्थानीय लोगों की माने तो एक बाइक पर चार लोग सवार थे जहां युवक बाइक चला रहा था ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हुई और इसकी सूचना 112 और पाली थाना को दी गई जहां मौके पर पहुंचे बाइक नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।घायलो को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।बताया जा रहा है कि सभी पाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और कनकी कनकेश्वर धाम मंदिर दर्शन कर मेला घूमने के लिए निकले हुए थे। इस हादसे में घायल तीनों युवतियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें