फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: घर में छिपकर बैठे थे चोर, मकान मालिक पहुंचा तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 12:26 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

चोरी करने घुसे चोर ने पकड़े जाने के डर से मकान मालिक पूर्व तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीखपुकार मचने पर आरोपी भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक को धरदबोचा, लेकिन दो रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
हमले में घायल तहसीलदार और पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बेन्द्ररकोना गांव में रिटायर्ड तहसीलदार के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई है। इस सिलसिले में कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पहले आरोपियों के द्वारा मौके पर दो बार आग लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले  गांव बेन्द्ररकोना गाव में पिछली रात हुई घटना में पूर्व तहसीलदार शिव नारायण सिंह घायल हो गए। रायपुर में एक वैवाहिक समारोह के बाद जब वे अपने घर लौटे तो यहां पर पहले से छिपकर बैठे हुए दीपक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जबकि पहचाने जाने के डर से उसके 2 साथी फरार हो गए मकान मालिक शिवनारायण सिह ने बताया कि पूर्व में वे तहसीलदार थे। 2011 में रिटायरमेंट होने के बाद बेन्द्ररकोना गांव में जमीन लेकर रहते है पत्नी बेटी घर गयी है और चार बेटे है जो बाहर नौकरी करते है।

जब वो रात लगभग 9 बजे घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसने गांव में रहने वाले दो लड़के को बुलाया जो उसके बाड़ी और घर का चौकीदारी का काम करते है तब वो सीधे अंदर घुसे तो बाथरूम में छिप कर बैठा हुआ था मोबाइल का टार्च मारा उसके बाद उसने हाथ मे रखे टांगी से हमला कर दिया चीखपुकार मचाने पर दोनों चौकीदार युवक दौड़ते हुए आये और चोर को पकड़ कर रखा इसकी सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर को दी और पकड़ कर ले गयी।
विज्ञापन


घायल पूर्व तहसीलदार ने यह भी बताया कि गांव में रहने वाले युवक उन्हें पिछले कई महीनों से परेशान कर रहे हैं उनकी गैर मौजूदगी में घर के पैरावट में आग लगा चुके हैं इसकी शिकायत उसने पहले भी पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है।  सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद साहू ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी होने पर अपराध दर्ज करने के साथ गांव में ही रहने वाले दीपक पटेल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की  जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें