फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पुलिस आवासीय परिसर में ASI का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 10:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की लाश थाना परिसर के उसके कमरे में मिली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की लाश थाना परिसर के उसके कमरे में मिली है घटना की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए यह जांच कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार की सुबह जब थाना परिसर के 10 कदम पर ही भांग उठाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र परिहार की लाश उसके ही कमरे में मिली। बताया कि नरेंद्र परिहार की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी काफी देर तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने कमरे में चले गया जिसके बाद सुबह उसकी लाश खून से लथपथ कमरे में पाई गई। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल आला अधिकारियों को दी जहां तक मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई में जुट गई।
 
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले परिहार के कमरे दरवाजा थोड़ा उसके बाद अंदर घुस कर उसकी हत्या कर भाग निकले। परिहार के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं जिसके जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

 
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है जहां जांच कार्रवाई शुरू की गई शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना जा रहा है और जांच कार्यवाही में जुट गई है इसके लिए विशेष टीम भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें