फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना: ट्रेन से कटकर शिक्षक ने दी जान, शव के हुए चीथड़े... सिर मिला कई मीटर दूर

Mon, 13 Oct 2025 11:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर 50 वर्षीय शिक्षक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सिर कई मीटर दूर था और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। दीपका ऊर्जा नगर निवासी संतोष दो साल पहले केरल से आए थे।
विज्ञापन
शिक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात रेल पटरियों पर एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर और रेल्वे पुलिस को को दी गई। रेलवे साइडिंग जाने वाले कुछ लोगों ने रेल पटरियों पर एक मृतक के शव को देखा। मृतक के सिर का हिस्सा शरीर से कई मीटर दूर पड़ा हुआ था। वहीं शरीर कई हिस्सों में बंट गया और बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस और रेलवे आरपीएफ के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान करवाई की गई। जहां उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल भी मिला है। जिसके आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई और मौके पर बुलाया गया। संभावना जताई जा रही है कि मौत से पहले उसने आखिरी बार किसी से बातचीत की है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष नायर दीपका ऊर्जा नगर निवासी के रूप में की गई। मृतक अपने परिवार के साथ रहता था। बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपका का शिक्षक था।  दो साल पहले ही केरल से आया था।

बताया जा रहा है कि शक्ति नगर स्थित बीकन इंग्लिश स्कूल में शिक्षक थे। जो इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की मानें तो उसने यह घातक कदम कब, कैसी और किन परिस्थिति में उठाई यह उनके बीच समझ से परे हैं। रेलवे आरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन प्रथम दृष्टि या सुसाइड का प्रतीत हो रहा है।

कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर परिजनों का बयान दर्ज किया है। आगे की जांच कर्रवाई करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें