कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ के ऊपर एक युवती की अर्धनंग जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई इस घटना के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर गांव के कोटवार ने पाली पुलिस को सूचना दी की राहा सपलवा पहाड़ के ऊपर में ग्रामीणों ने एक अर्धनग्न जली हुई लाश देखी है जहां पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि गले में कपड़ा बंधा हुआ है वही लाश जली हुई है जिससे आशंका जताया जा रहा है कि पहले युवती का गला घोटकर हत्या की गई होगी उसके बाद उसे जलाया गया होगा। चुकी युति बुरी तरह से झुलस गई है जिसके चलते उसकी पहचान करवाई हो पाना मुश्किल हो गया है इस घटना के बाद आसपास ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई और यूपी की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।
पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि कोटवार के माध्यम से घटनाक्रम की जानकारी हुई जहां मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई की गई अप कौन है कहां के रहने वाली है इस बात का पता नहीं चल सकता है पहचान करवाई के लिए आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है वहीं इसके अलावा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल किया जा रहा है ताकि युवती की पहचान हो। इसके अलावा जिले में थाना चौकी में लापता युवतियों की जानकारी ली जा रही है मृतिका की उम्र लगभग 20 से 22 साल बताई जा रही है जिसके आधार पर जांच कार्रवाई की जारी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।