कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 अमरिया पारा में सांड के हमले से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। 12 वर्षीय कक्षा 7 वी में पढ़ाई करने वाला अक्षय कुमार श्रीवास घर से ट्यूशन जाने के नाम से निकला हुआ था इस दौरान रास्ते में एक सांड अचानक उस पर हमला कर दिया। छात्र को सिंग से उठाकर स्कूली बैग समेत उठा कर पटक दिया जहां मासूम छात्र चीख पुकार मचाने लगा उसकी आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह मासूम की जान बचाने में सफल हुए इस घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बना हुआ था लोग सांड को देखकर डरे सहमे हुए थे।
इस घटना के बाद मासूम छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। छात्र के परिजन गुड्डू श्रीवास ने बताया कि अक्षय के पेट के नीचे सांड का सिंग से चोट आई है जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है और डॉक्टर से पूछे जाने पर बताएं कि ऑपरेशन कर उसकी सर्जरी किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि अक्षय श्रीवास अमरिया पारा स्थित वीनस पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है और पढ़ने लिखने में काफी होशियार है।
वहीं वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद और वर्तमान में पार्षद पति टीकम राठौर ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते हैं वह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए नगर निगम के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है वार्ड नंबर 14 ही नहीं शहर और अन्य जगहों पर आवारा मनवेशियों और सांड का आतंक आय दिन देखने को मिलता है। इसे लेकर नगर निगम के द्वारा करवाई किया जाना चाहिए और मवेशियों को पकड़ कर उचित स्थान पर उन्हें भेजा जाए इसके लिए आगे पत्राचार करने की भी बात कही।
सांड के हमले से यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी शहर के है बाजार और अन्य जगहों पर मवेशियों के हमले से मौत भी हो चुकी है ऐसे में नगर निगम को चाहिए कि वह इस ओर गंभीरता से ध्यान दें और उचित कदम उठाए। वही नगर निगम के द्वारा काऊ कैचर के माध्यम से पड़कर आवारा मवेशियों को गोकुल नगर स्थित निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रखा जा रहा है वहीं उनकी देखने के लिए कर्मचारी भी तैनात हैं उसके बावजूद भी सड़क पर आवारा मवेशियों की संख्या तीनों दिन बढ़ती जा रही है। शहर के मध्य घंटाघर के पास हेलीपैड में शनिवार की शाम आवारा मनवेशियों और साल लड़ते हुए नजर आए जिसका वीडियो भी सामने आया है।