फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: जिला अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई, मरीज के परिजन के साथ मारपीट, बीच बचाव में मरीज घायल

Sat, 25 Oct 2025 08:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा कर्मियों ने न केवल बदतमीजी की बल्कि मारपीट भी की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा कर्मियों ने न केवल बदतमीजी की बल्कि मारपीट भी की। बीच बचाव करने पहुंचे मरीज के घायल होने के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने घटना की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से करने के साथ ही पुलिस कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, निहारिका चौक निवासी 55 वर्षीय कालीचरण बंजारे और उनकी बेटी दोनों की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता पुरुष वार्ड में और बेटी महिला वार्ड में इलाजरत थी। उनकी देखरेख के लिए कालीचरण की पत्नी ऋषि बंजारे अस्पताल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ऋषि बंजारे अपनी बेटी और पति की देखरेख के लिए बार-बार वार्ड के बीच आ-जा रही थीं। इसी बात पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी नाराज हो गए। उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की।

कालीचरण के बेटे आयुष बंजारे ने बताया कि जब उसकी मां पर सुरक्षा कर्मियों ने हमला किया, तो शोर सुनकर उसके पिता (मरीज) बीच बचाव करने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में लगा निडिल (सुई) खिंच गया, जिससे उनके हाथ से खून बहने लगा। घटना के बाद महिला की तबीयत भी बिगड़ गई और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके चलते उनका भी इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन


परिजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को मरीजों और परिजनों की सहायता करनी चाहिए, न कि इस तरह का दुर्व्यवहार। उन्होंने मांग की है कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें