कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर साइकिल सवाल एक स्कूली छात्र को अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय हर्ष कर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चालक मौके से फरार हो गया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि फोकट पारा बस्ती निवासी प्रहलाद जयसवाल का परिवार निवास करता है जिसके तीन बच्चे हैं। जिसमें से 13 वर्षीय जायसवाल सबसे बड़ा था इसके बाद दो भाई और है। प्रहलाद जयसवाल सर्वमंगला चौकी के पास ठेला लगाता है और रोज की तरह आज सुबह वह घर से नाश्ता करके गया हुआ था उसके बाद दोपहर 4:00 लगभग उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है जब वह मौके पर आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी राहगीरों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज में हर्ष को भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रह्लाद जयसवाल ने बताया उसका बेटा हर्ष उसके साथ ठेले में उसके साथ हाथ बटाने के लिए साइकिल से घर से निकला हुआ था इस दौरान फोकटपारा मुख्य मार्ग चर्च के पीछे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो ट्रेलर वहां की रफ्तार काफी तेज थी और घटना को अंजाम देने के बाद हो मौके से फरार हो गया इसके बाद लोगों की भीड़ लगी और उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुचे जहां उसकी मां और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त साइकिल को कोतवाली थाना लेकर आई और आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस की माने तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है ट्रेलर वहां का चालक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता जल्द ही लगाया जाएगा।
फिलहाल अभी शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखा गया है और कल सुबह पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना अंतर्गत फोकटपारा निवासी मृतक कक्षा सातवीं का था छात्र कोतवाली थाना अंतर्गत फोकटपारा मुख्य मार्ग की है घटना घटना के बाद राहगीरों की लगी भीड़ पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल हादसे के बाद ट्रेलर वाहन मौके से फरार मृतक छात्र हर्ष घर से साईकिल से सवार होकर जा रहा था अपने पिता जी के पास पान ठेला की दुकान।