कोरबा में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बांकीमोंगरा क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की सुबह सुबह यह घटना सामने आई। मृतक का नाम सूर्या चौहान था,उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है।
कोरबा में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बांकीमोंगरा क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की सुबह सुबह यह घटना सामने आई। मृतक का नाम सूर्या चौहान था,उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। जिसका शव जंगल साईट के मैग्जिन ग्राउंड स्थित घर के पीछे खिड़की से लटका हुआ पाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
कोरबा में बांकीमोंगरा थानांतर्गत जंगल साईट स्थित मैग्जिन ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक के शव को लोगों ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। मृतक का नाम सूर्या चौहान था,जिसका शव उसके घर के पीछे खिड़की के ग्रिल से लटकता हुआ पाया गया है। सूर्या ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। युवक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कर लाश को पीएम के लिए रवाना किया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो सुबह लोग जब घर से निकले इस दौरान उसकी लाश देखी गई और काफी देर बाद उसकी पहचान हुई जहां इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई जहां मौके पर पहुंचे और पहचान करते हुए पुलिस को इसके सूचना दी।परिजनों की माने तो युवक ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है यह उनके समझ से परे है। इस संबंध में दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया,कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई को पूरा किया। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि युवक की स्थिति क्या थी और क्या करता था किस तरह की परेशानियों से जूझ रहा था यह सब जांच के बाद ही पता चल सकेगा।