फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा मेडिकल कॉलेज में सख्ती: डीन का आदेश, परिसर में कोई निजी एंबुलेंस या वाहन नहीं दिखेगा

Tue, 23 Dec 2025 08:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों को सरकारी के बजाय निजी अस्पताल पहुंचाने की शिकायत पर गंभीर संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में किसी कर्मचारी की संलिप्तता नहीं मिली। डीन डॉ. के.के सहारे ने निजी एंबुलेंस या वाहनों को परिसर में खड़े होने पर पूरी रोक लगाई।
विज्ञापन
एंबुलेंस पर लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी के बजाय निजी अस्पताल पहुंचाने का चल रहे धंधे के संबंध में स्व. श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के. के. सहारे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि  मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पाई गई।

विज्ञापन


डीन डॉ. सहारे ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों को निजी अस्पताल भेजने जैसी गतिविधियां पूर्णतः अस्वीकार्य हैं। इस प्रकार की संभावना को रोकने हेतु अस्पताल परिसर में किसी भी निजी एजेंसी या निजी एम्बुलेंस को खड़े होने की अनुमति नहीं देने संबंधी सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक अस्पताल अधीक्षक एवं उप-अस्पताल अधीक्षक को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीन ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मरीजों के हितों से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें