फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: आंधी-तूफान बना काल, सीने पर ईंट गिरने से युवक की मौत, ससुराल वाले जता रहे थे हत्या की आशंका

Fri, 22 May 2026 10:03 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के बतारी गांव में तेज आंधी-तूफान के दौरान घर की सीट और दीवार का हिस्सा गिरने से 35 वर्षीय युवक उत्तम सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच के बाद हादसे की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरबा में आंधी-तूफान बना काल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में आई तेज आंधी-तूफान ने एक युवक की जान ले ली। दीपका थाना क्षेत्र के बतारी गांव में आंधी के दौरान घर की सीट उड़कर ईंट समेत युवक के सीने पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय उत्तम सिंह चौहान निवासी बतारी के रूप में हुई है। उत्तम शादी के बाद बांकी मोंगरा के भेजिनारा गांव स्थित ससुराल में रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने गृहग्राम बतारी आया हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान आया। आंधी इतनी तेज थी कि घर की सीट उड़ गई और दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबी ईंट सीधे उत्तम के सीने पर आ गिरी।

गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन सीने पर गहरी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआत में मृतक के ससुराल वालों ने घटना पर संदेह जताया था। सीने पर चोट के निशान देखकर वे हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू की। पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद साफ हुआ कि यह हादसा आंधी-तूफान के कारण हुआ। तेज हवा से सीट उड़ने और दीवार गिरने की पुष्टि आसपास के लोगों ने भी की।

मृतक उत्तम सिंह चौहान के पिता गुरुवार सिंह कुछ दिन पहले ही एसईसीएल से रिटायर हुए हैं। उत्तम की पत्नी गंगाबाई और एक बेटा है। परिवार में अचानक हुई इस मौत से कोहराम मचा है। बेटे की मौत से रिटायर्ड पिता गुरुवार सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें