फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश का चौंकाने वाला खुलासा, हत्या नहीं बल्कि वजह निकली ये

Fri, 22 May 2026 08:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में 10 मई को झाड़ियों में मिली 37 वर्षीय युवकी की लाश को पुलिस शुरू में हत्या का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि बसंत ने खुद बीयर की बोतल के कांच से वार कर आत्महत्या की।
विज्ञापन
कोहड़िया में मिली लाश का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया में 10 मई को सड़क किनारे झाड़ियों में मिली खून से सनी लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जिसे पहले हत्या मानकर जांच कर रही थी, वह मामला अब आत्महत्या का निकला है। आज पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच में मृतक ने खुद पर वार कर जान देने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


10 मई को कोहड़िया में 37 वर्षीय बसंत पटेल की रक्तरंजित लाश मिली थी। घटनास्थल पर शव घसीटने और खून के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक तथा श्वान दल को बुलाया गया। मौके से टूटी हुई बीयर की बोतल भी मिली थी। मृतक की पहचान बरमपुर निवासी बसंत पटेल के रूप में हुई। 

पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि मृतक ने पास मिली टूटी बीयर की बोतल के धारदार कांच से खुद पर वार किया था। डॉक्टर और फोरेंसिक टीम की जांच में चोटें खुद पहुंचाने की बात साफ हुई। हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच और बयान में पता चला कि बसंत पटेल मानसिक रूप से ठीक नहीं था। उसका इलाज भी चल रहा था। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि या अन्य व्यक्ति की मौजूदगी नहीं दिखी। इससे आत्महत्या के सिद्धांत को बल मिला।

बसंत पटेल मूल रूप से मस्तूरी के सोनसरी गांव का निवासी था। पिछले तीन साल से वह कोरबा के सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय कारखाना में काम करता था। 9 मई सुबह 8 बजे वह कारखाना जाने के लिए घर से निकला था, पर रात तक वापस नहीं लौटा। 10 मई की सुबह उसकी लाश मिली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें