फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: जिले में लगातार बढ़ रही हैं चाकूबाजी और सड़क दुर्घटनाएं, दो लोगों की मौत

Wed, 13 Aug 2025 05:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

धमतरी जिले में चाकू बाजी सहित सड़क दुर्घटना घटना लगातार बढ़ते जा रही है। जिसको जिला पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रही है।आए दिन हो रही ऐसे वारदात और सड़क दुर्घटनाएं के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में चाकू बाजी सहित सड़क दुर्घटना घटना लगातार बढ़ते जा रही है। जिसको जिला पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रही है।आए दिन हो रही ऐसे वारदात और सड़क दुर्घटनाएं के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। ऐसा ही दो अलग अलग मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पहला मामला बालोद जिले के पुरुर थानान्तर्गत ग्राम चिटौद में 12 अगस्त की शाम दो युवको में मामूली बात को लेकर वाद विवाद हो गया।जिसके बाद संदेही मनीष सिन्हा द्वारा मृतक भागवत मरकाम 32 वर्ष निवासी माडमसिल्ली धमतरी जो कि बालोद में मेहमान बनकर गया था उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल भागवत को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और संदेही मनीष सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दूसरा मामला  संबलपुर बाईपास के पास के सड़क हादसा हुआ है,जिसके चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।बताया गया कि आज सुबह एक अज्ञात महिला संबलपुर बाईपास रोड से जा रही थी।तभी एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंद कर फरार हो गया।वही जब कुछ लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना अर्जुनी पुलिस को दी गई।जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बताया गया कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था,जिसके चलते अज्ञात वाहन चालक ने महिला को रौंद कर फरार हो गया।जिसके तलाश में पुलिस जुट गई है।वही पुलिस का कहना है कि मृत बुजुर्ग महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें