फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर के पास सड़क पर आ गया अजगर, जिसे देख ठहर गए लोग, वीडियो वायरल

Mon, 11 Aug 2025 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर के पास सड़क पर अचानक अजगर आ गया। जिसको देखकर लोगों ने सड़क पार करना छोड़ दिया और अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। जब तक अजगर रोड से नहीं हटा, तब तक लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर रखे थे।
विज्ञापन
सड़क पर दिखा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात आते ही सांपों की भिन्न-भिन्न प्रजाति अपने बिलों से बाहर निकलने लगती हैं। बिलों से निकलकर सांप रोड या घरों में घुस जाते हैं, जिसके चलते सर्पदंश के भी मामले सामने आते हैं, इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसा ही कुछ एक मामला सामने आया है, जहां धमतरी जिले में बीच रोड पर लगभग 7 फीट का अजगर देखा गया। इस दौरान रोड से आवागमन कर रहे लोग उसे देखने के लिए रुक गए। वहीं कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो बना लिया जोकि अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर के पास सड़क पर अचानक अजगर आ गया। जिसको देखकर लोगों ने सड़क पार करना छोड़ दिया और अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। जब तक अजगर रोड से नहीं हटा, तब तक लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर रखे थे। वहीं लोगों ने अजगर के पास जाकर उसे कमरे में कैद कर लिया और अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। अजगर करीब 7 फीट का था। बताया जा रहा है कि अजगर मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर शराब दुकान रोड के पास देखा गया, जिसका वीडियो आपको वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें