फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पहाड़ी कोरवा की मौत का राज जानने अस्पताल पहुंची आयोग की टीम, 13 महीने पहले इलाज के दौरान तोड़ा था दम

Thu, 16 Mar 2023 04:14 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हाथ का फ्रेक्चर होने पर 13 माह पहले इलाज के दौरान सतरेंगा निवासी सुनी बाई पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई थी। मृतिका के पति सुखसिंह पहाड़ी ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
पहाड़ी कोरवा की मौत का राज जानने अस्पताल पहुंची अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी कोरवा की इलाज के दौरान मौत के मामले में जांच करने अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने सीएमएचओ की मौजूदगी में प्रबंधन से पूछताछ की। बता दें कि हाथ का फ्रेक्चर होने पर 13 माह पहले इलाज के दौरान सतरेंगा निवासी सुनी बाई पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मृतिका के पति सुखसिंह पहाड़ी ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। कहा कि समझौते के लिए अस्पताल प्रबंधन पचास हजार का लालच दे रही है। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कहा कि पहाड़ी कोरवा के मौत के मामले में जांच के लिए आयोग से टीम आयी है। जांच रिपोर्ट मंगा कर देखा जाएगा। आयोग के प्रावधान के हिसाब से दोषी पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें