फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घाट में पलटी, दो की मौत आठ लोग हुए घायल

Sun, 05 May 2024 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसों का दौर लगातार जारी है। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घाट में जा गिरी। 
विज्ञापन
दो की मौत आठ लोग हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसों का दौर लगातार जारी है। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घाट में जा गिरी। पिकअप वहां पर लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वही आठ लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद हड़कप मच गया और लोग चीखपुकार मचाने लगे। वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और वहां में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल इसकी सूचना तत्काल 108 और जटगा चौकी पुलिस को दी गईं जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लिए वहीं घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये घटना जटगा चौकी अंर्तगत रावा और पहाड़ बीच मुख्य मार्ग की है जहाँ पिकअप वाहन पर लघु व्यवसाय कटघोरा से हर रविवार को बाजार करने रावा पहाड़ जाते है रोज की तरह कटघोरा से बाजार जाने पिकअप वाहन लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सवार होकर जा रहे थे इस दौरान रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट में  तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 

 

इस हादसे में पिकअप वाहन में सवाल दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत हो गई वहीं घायलों का कट हो रहा है इससे स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायल लोगों की माने तो तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद किसी तरह उन्हें वहां से बाहर निकल गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।जटगा चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी गई वही घायलों का हाल-चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें