फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, बाइक सवार भी आया चपेट में

Fri, 15 May 2026 10:32 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा शुक्रवार की 10 बजे लगभग सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अप्पू गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। बेलगाम कार ने पहले स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मारी और फिर मौके से भागते समय एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों को चोट आई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल युवतियों की पहचान पूजा कंवर और किरण वैष्णो निवासी कोरबा के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर जा रही थीं। तभी अप्पू गार्डन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुका नहीं। वह कार लेकर भागने लगा। भागते समय उसने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। हालांकि, बाइक सवार को मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। लगातार दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी। घायल पूजा कंवर और किरण वैष्णो को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर फरार कार और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें