फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा : चैन की नींद सोता रहा परिवार, छातापाठ में चोरों ने की लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Feb 2026 01:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा रविवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम छातापाठ में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम निवासी गंगाराम पटेल के घर अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा रविवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम छातापाठ में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम निवासी गंगाराम पटेल के घर अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गंगाराम पटेल ने बताया कि चोरी किए गए सामान में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक वेट मशीन, लगभग एक तोला सोना, दो जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद शामिल हैं। सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी परिजनों को जगाया और घटना की सूचना 112 पर दी।

चोरी का विस्तृत ब्योरा
गंगा राम का परिवार रात भर सोता रहा। तड़के सुबह उठने पर कमरे की अलमारी खुली हुई मिली। जिसमें से सोने-चांदी के जेवरात और धान बेचने के बाद रखे लगभग दो लाख रुपये गायब थे। साथ ही, आंगन में खड़ी साइन बाइक भी नहीं मिली। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। यह चोरी की घटना जिले में लगातार हो रही चोरियों के सिलसिले को और बढ़ाती है, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें