फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: दीपका माइंस में धू-धूकर जल गया ट्रेलर, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला

Sun, 08 Feb 2026 11:53 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

दीपका माइंस में एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया गया है। ट्रेलर में कोयला नहीं होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के दीपका माइंस में एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाहन अनलोड अवस्था में था और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उक्त ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं था और फायर वाहन की मदद से आग समय रहते बुझा दी गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस संबंध में दीपका थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें