फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कलयुगी बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के जटगा चौकी अंतर्गत पुटवा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को कटघोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के जटगा चौकी अंतर्गत पुटवा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को कटघोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह गांव पुटवा में हुई घटना में बेटे ने अपने पिता की फरसा से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग कर कटघोरा पहुंचा तभी कटघोरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

कटघोरा पुलिस थाना की जटगा चौकी के अंतर्गत यह घटना आज सुबह लगभग छह बजे पुटवा गांव के आमाभाटा मोहल्ले में हुई। जटगा से इस गांव की दूरी आठ किमी. के आसपास है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे चंद्रभूषण सिंह का उसके पिता के साथ संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद वो अलग गांव से दूर दुसरी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को वह घर आया, जहां उसकी मां और पिता घर पर थे। रात में जब सब खाना खाने के बाद सो गए तो आरोपी ने पिता की हत्या कर दी। उसकी मां चीख-पुकार मचाने लगी तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसकी सूचना जटगा पुलिस को दी गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें