फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घने जंगल में आधी रात कोयला तस्करी, ग्रामीणों की मदद से अवैध रूप से कर रहे उत्खनन, पिकअप छोड़कर भागे

Sun, 15 Jan 2023 01:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव ने विशेष टीम को तैयार की थी, जिसने सूचना पर छापा मारा। इस मामले को लेकर वन अफसर जांच पर जुटे हैं। वन अधिनियम के तहत तस्कर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
कोयले से भरी पिकअप वन विभाग ने जब्त की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोयला तस्करी का खेल जारी है। तस्कर रात के अंधेरे में ग्रामीणों की मदद से उत्खनन कर कोयले के काले कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में वन विभाग की टीम ने शनिवार देर रात तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। हालांकि तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। जब्त पिकअप से भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ है। मामला कटघोरा वन मंडल के केदई रेंज का है। 

विज्ञापन


दरअसल, डीएफओ प्रेमलता यादव ने कोयला तस्करी रोकने के लिए विशेष टीम तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत टीम ने शनिवार रात भी केंदई रेंज के लालपुर कक्ष क्रमांक एओ 712 में दबिश दी। रात करीब12 बजे वन विभाग की टीम पहुंची तो टॉर्च की रोशनी देख तस्कर पिकअप छोड़ भागे। वन विभाग के कर्मचारियों ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने और जंगल के चलते उनका पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोयला तस्कर काफी लंबे समय से सक्रिय हैं। देर रात ही जंगल मे खोदाई कर कोयला परिवहन किया जाता है। वन विभाग की टीम ने कोयले से भरे पिकअप वाहन को जब्त किया है। कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव ने विशेष टीम को तैयार की थी, जिसने सूचना पर छापा मारा। इस मामले को लेकर वन अफसर जांच पर जुटे हैं। वन अधिनियम के तहत तस्कर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें