फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: कटघोरा में डीजल टैंकर और ट्रेलर में भीषण टक्कर, चालक घायल; हाईवे पर लगा लंबा जाम

Sun, 12 Apr 2026 09:36 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार की देर रात कटघोरा थाना क्षेत्र के एनएच 130 पर बरपाली के पास लालघाट के नजदीक देर रात जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। डीजल टैंकर और ट्रेलर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था जबकि ट्रेलर कटघोरा की तरफ जा रहा था। लालघाट के पास अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टैंकर चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। आसपास के लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कटघोरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहन, चार पहिया और अन्य गाड़ियां फंसी रहीं। इसी जाम में पर्यटन मंत्री का काफिला भी घंटों फंसा रहा। बाद में पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर काफिले को निकाला।
विज्ञापन


हादसे के बाद यातायात बहाल करना कटघोरा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने का खतरा भी बना हुआ था। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रक और टैंकर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात धीरे धीरे सामान्य हो सका।

पुलिस ने घायल दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें