फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तालाब में लाश मिलने से गांव में सनसनी, भोला सिंह के रूप में हुई पहचान, परिजनों में मातम

Sun, 20 Aug 2023 02:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया फिलहाल आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामबाहर में तालाब में डूबने से 29 वर्षीय भोला सिंह धनुहार नामक युवक की मौत हो गई। वह नहाने के लिए गया था और उसके बाद जीवित नहीं लौट सका। आसपास से मिली सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मृतक की पहचान भोला सिंह के रूप में की। बालको थाना पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

विज्ञापन

मृतक भोला की भाभी मंजू कुमारी ने बताया कि खेती किसानी का समय है जिस पर उसकी पत्नी और घर के सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। मृतक भोला अपने बेटे के साथ घर पर था 11 बजे जब वह खेत से काम कर वापस लौट रहे थे तब जानकारी मिली की तालाब में उतराती हुई भोला की लाश मिली है मौके पर पहुंचे और पहचान कार्रवाई की। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया फिलहाल आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें