फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 24 घंटे में चोरी की दूसरी वारदा, पूर्व खेल अधिकारी के घर हुई चोरी

Sun, 17 Aug 2025 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब दुकान में चोरी के बाद  24 घंटे में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। जहां घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Korba crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब दुकान में चोरी के बाद  24 घंटे में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। जहां घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत सुभाष चौक से महज कुछ ही दूरी पर एमआईजी 53 फेस 2 आरपी में घटना सामने आई है। कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल  धिकारी एसके शर्मा के घर चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की। इसके अलावा आंगन में खड़ी एक कार को चोर लेकर भागे हैं।

विज्ञापन


पूर्व खेल अधिकारी के घर को चोरों ने दूसरी बार अपना निशाना बना है। इससे पहले भी यहां चोरी की घटना हुई थी। तब भी चोरों ने ताला तोड़ा था और सामान लेकर नहीं गए थे। यह दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों की नजर घर पर पड़ी घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसकी सूचना तत्काल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची। जांच कार्रवाई शुरू की मकान मालिक को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह त्यौहार में हैदराबाद अपने गृहग्राम आया हुआ है। जहां वापस लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर के अंदर रखे क्या-क्या सामान कर ले भागे हैं। वहीं, चोरी की सूचना मिलते ही मकान मालिक हैदराबाद से कोरबा के लिए रवाना हो गया है। जहां आने के बाद ही कितने की चोरी हुई है इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सुभाष चौक से कुछ दूरी पर मकान है। पुलिस भी चौक पर तैनात रहती है। इससे स्थानीय लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना मे पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुमन पोया ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें