फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में चोरी बनी मातम की वजह: खदान में कोयला चोरी करने गया था भगत कुमार, 170 फीट गहराई में गिरकर मौत

Thu, 05 Feb 2026 03:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र स्थित एसईसीएल खदान में 170 फीट गहराई में गिरने से दिव्यांग मजदूर भगत कुमार मरावी की मौत हो गई। वह कोयला चोरी करने गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
170 फीट से गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की खदान में 170 फीट गहरी खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर खदान से लगे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी बुधवार दोपहर कोयला चोरी करने खदान गया था। इसी दौरान कोयला निकालते समय वह लगभग 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण उसे खोजते हुए खदान पहुंचे, तब उसका शव नीचे पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

मानिकपुर खदान के आसपास रापाखरा, कुदारी, ढेलवाडीह, दादर मानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू समेत कई गांव स्थित हैं। इन क्षेत्रों से खदान में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें