फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में चला 'तबादला एक्सप्रेस': कई थानों के टीआई और एसआई सहित पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, पूरी लिस्ट

Thu, 05 Feb 2026 10:47 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक के कोरबा प्रवास और बैठक के बाद जिले में टीआई, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का व्यापक फेरबदल किया है। इसमें दर्री, पाली, करतला, पसान, सिविल लाइन, लेमरू और अन्य थानों के प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरबा पुलिस में फेरबदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक के प्रथम कोरबा प्रवास और बैठक के बाद जिले के टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल का फेरबदल किया है। साथ ही उन्होंने शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दर्री थाना प्रभारी का दायित्व आशीष सिंह को सौंपा गया है। नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। पसान थाना प्रभारी एएसआई को जटगा से पसान थाना प्रभारी बनाया गया है।

सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना भेजा गया है। लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है। एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली भेजा गया है। हेड कांस्टेबल दीपक खांडेकर को पाली से बालको भेजा गया है। हेड कांस्टेबल नरेंद्र लहरे को बालको से पाली भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं कांस्टेबल शैलेंद्र तंवर को पाली से कटघोरा, कांस्टेबल अश्विनी ओगरे को कटघोरा से पाली और कांस्टेबल दिलहरण कंवर को दर्री से ओएम शाखा भेजा गया है। सभी को तत्काल ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्र में थाना प्रभारी यथावत हैं। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल और मानिकपुर चौकी प्रभारी यथावत हैं।

इसके अलावा शहर के डालवा उरगा थाना प्रभार पर राजेश तिवारी, हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और बालको थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी, बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा और कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी यथावत हैं, जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें