कोरबा में कुसमुंडा थाना अंतर्गत secl कॉलोनी की घटना है जहा एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी के MD 17 में निवास करने वाले SECL कुसमुंडा में कार्यरत कर्मी गुलाब सिंह पिता पारस नाथ ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और अकेले ही रहता था, इस आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व देर शाम उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। हालांकि मौके पर पहुंची जांच पर जुट गई है। मर्ग जांच उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
मृतक मूलतः सूरजपुर जिले के खड़गंवा के पम्पापुर गांव का निवासी था। बीते कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक का तबदला कुसमुंडा क्षेत्र हुआ था। और एसईसीएल कुसमुंडा खदान में पदस्थ था।
बताया जा रहा है कि उसके जिले के रहने वाले एक कर्मचारी जो कि secl कार्यरत है। पड़ोस में के ही क्वाटर में निवास करता है।और वह अपने बच्चे को लेकर उसके क्वार्टर खाना लेकर पहुंचा हुआ था उसने देखा मृतक कुछ अजीब हरकत कर रहा है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसने वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेजा उसके परिजन जैसे ही वीडियो देखें उसके बाद सूरजपुर जिले के खड़गंवा के पम्पापुर गांव से परिजन गांव के लिए रवाना हुए उनके आने से पहले ही युवक फांसी लगाकर जान दे चुका था। कुसमुंडा खदान में कार्यरत था और अच्छे से काम भी कर रहा था लेकिन अचानक से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और यह स्थिति निर्मित हुई। कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में परिजन और आसपास लोगों का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की माने तो मृतक ने यह आत्मघाती कदम कब कैसे और किन परिस्थियों में उठाया है यह जांच का विषय है।