फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: 'बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न बंद कराए सरकार', सर्व हिंदू समाज 3 दिसंबर को करेगा प्रदर्शन

Sun, 01 Dec 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने विचार रखते हुए तथाकथित अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से संबंधित लोगों को निशाने पर लिया और कहा की इस पूरे मामले में वे धृतराष्ट्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं का लगातार उत्पीड़न होने से भारत और विश्व के अन्य क्षेत्रों में रह रहे हिंदू आक्रोशित हैं। हिन्दू संतों को गिरफ्तार करने, उनके पूजा स्थल, मंदिर आदि पर कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैं। 3 दिसंबर को कोरबा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर सर्व हिंदू समाज इस विषय को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन


कोरबा के सरस्वती विद्यालय वीआईपी रोड में सर्व हिंदू समाज के द्वारा रविवार को बैठक रखी गई जिसमें बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विषय पर संवाद किया और चिंता जताई। पिछले काफी समय से बांग्लादेश की राजधानी सहित कई क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कहा गया कि विगत कुछ समय से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार में हिन्दुओं के घरों  को काफी नुकसान पहुंचाया है। उनके परिजनों पर हमले बढ़े है। उनके पूजा स्थलों को अपवित्र किया जा रहा है। इन घटनाक्रमों से भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में रह रहे हिन्दुओं में आक्रोश व्याप्त है विभिन्न समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने बैठक में अपनी बात रखी और आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर सुझाव दिए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने विचार रखते हुए तथाकथित अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से संबंधित लोगों को निशाने पर लिया और कहा की इस पूरे मामले में वे धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उनका मौन ऐसे संगठनों की भूमिका को सन्देहास्पद सिद्ध करता है। हिंदू समाज ने निर्णय लिया कि इस मामले को लेकर कोरबा में 3 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा काफी संख्या में सामाजिक धार्मिक व्यावसायिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे।  वे अपनी बात छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति तक भेजेंगे। हिंदू समाज मांग करेगा कि बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक हिंदू समाज की स्थिति है, उसे लेकर  आवश्यक हस्तक्षेप किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें