फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कबाड़ व्यवसायी का शिक्षिका पर आया दिल, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा की मानिकपुर चौकी पुलिस ने 376 से संबंधित मामले में रायपुर निवासी राजीव बंसल को गिरफ्तार किया है। कटघोरा क्षेत्र में उसकी उपस्थिति का पता चलने पर पुलिस ने दबिश दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा की मानिकपुर चौकी पुलिस ने 376 से संबंधित मामले में रायपुर निवासी राजीव बंसल को गिरफ्तार किया है। कटघोरा क्षेत्र में उसकी उपस्थिति का पता चलने पर पुलिस ने दबिश दी। कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंसल पर दुष्कर्म करने का आरोप है । उसके द्वारा मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक पीड़िता से अनैतिक कृत्य किया गया था और संबंधित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी इलाके के शहरी इलाके में निवासी एक शिक्षिका है जो ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में शासकीय स्कूल में पढ़ाती है। 2 साल पहले उसकी सहेली के साथ आरोपी उसके घर आया हुआ था और पहली मुलाकात में ही शिक्षिका से बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर आदान प्रदान हुआ। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे एक बार अचानक कबाड़ व्यवसाई राजीव बंसल ने शिक्षिका के खाते में ₹10000 हजार रुपये डाल दी। शिक्षिका के द्वारा पूछे जाने पर गलती से चले जाने की बात कही इंस्टाग्राम पेज के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बात बढ़ती गई दोनों एक दूसरे को जानने लगे। शिक्षिका शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और वो अपने अपने परिवार वालों के साथ रहती है।बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने जब अपने बारे में बताया और आरोपी का बाढ़ व्यवसाई से जब पूछी तो उसने भी बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है।

रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसाई कोरबा शिक्षिका से मिलने भी आया करता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कब और व्यवसाई से की तब उसने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की।
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पताशाजी शुरू की जहां कटघोरा क्षेत्र पकड़ कर आगे की कार्रवाई की गई जहां जमानत के अभाव में उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें