वांचल ग्राम चोरभट्टी में सनकी युवक देर रात दरवाजा तोड़कर ग्रामीण के घर घुस गया। घर के आंगन में सो रहा बड़ा भाई चीख पुकार सुनकर छोटे भाई के घर पहुंचा। इस दौरान भाग रहे सनकी युवक ने डंडे से बड़े भाई के चेहरे पर हमला कर दिया। मामले में गांव के बुजुर्गों ने सुलह नामा कर रफा दफा कर दिया। घटना के करीब चार माह बाद युवक की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की वजह चोट के कारण जबड़े में संक्रमण को बताया जा रहा है।
करतला थानांतर्गत ग्राम चोरभट्टी में अर्जुन सिंह राठिया 38 वर्ष निवास करता था। वह खेती किसानी का काम कर पत्नी टेनकुंवर व तीन बच्चों का पालन पोषण करता था। करीब चार माह पहले गर्मी का दिन होने के कारण अर्जुन घर के आगंन में सोया था। रात करीब 11 बजे उसके छोटे भाई भागवत सिंह के घर गांव में ही रहने वाला विक्रम सिंह राठिया नामक युवक दरवाजा तोड़कर घुस गया। जिससे घर में चीख पुकार मच गई।
आंगन में सो रहा अर्जुन चोर घुसे होने की आशंका पर छोटे भाई के घर की ओर जा रहा था। इसी बीच भागवत के विक्रम भागते हुए बाहर निकला। उसने सामने आते ही अर्जुन के चेहरे पर दाहिनी ओर डंडे से हमला कर दिया। उसके हमले से अर्जुन बेहोश होकर गिर गया। थोड़ी देर में होश आने पर घटना की जानकारी अर्जुन ने परिजनों को दी। सुबह विक्रम और उसके परिजन अर्जुन के घर पहुंचे। इसके साथ ही गांव के चौपाल में बड़े बुजुगों की बैठक बुलाई गई। बैठक में ग्राम कोटवार भी शामिल थी।
मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच ईलाज कराने की शर्त पर सुलह नामा करा दिया गया। घटना के करीब चार माह बाद लगभग सप्ताह भर पूर्व अर्जुन के चेहरे में सुजन आ गई। उसके दांत और जबड़े में असहाय दर्द होने लगा। पहले तो निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, इसके बाद अर्जुन को करतला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से 13 सितंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन के चेहरे में लगी चोंट के कारण जबड़े में संक्रमित हो गया था। उसकी मौत की वजह पुरानी चोट व संक्रमण को माना जा रहा है। बहरहाल, मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।