फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: आधी रात में गांव में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, दुकान-मकान तोड़े; दहशत में ग्रामीण

Sun, 14 Sep 2025 11:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत पसान बस्ती में शनिवार की रात को एक दंतैल हाथी घुस आया। जिससे वहां के निवासियों में खौफ का माहौल बन गया। हाथियों ने तीन घंटे तक बस्ती में विचरण किया और ग्रामीणों के घर, दीवार, लोहे की शटर, बाइक एवं कार को निशाना बनाया। लोग अपनी जान बचाने के लिए डरकर अपनी घरों की छतों पर चढ़ गए।

विज्ञापन


पसान के वार्ड नं 08 के पंच की कार को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वही एक किसान के घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया और लोग रात भर जागते रहे। वहीं, हॉस्पिटल की स्टॉफ नर्स के एक आटा चक्की की दुकान का शटर तोड़कर हाथी अंदर घुसा और धान को खा गया।

ग्रमीणो ने बताया कि हाथी गांव के अंदर बस्ती में जैसे ही घुसा वैसे ही उसकी दहाड़ सुनकर कर हड़कंप मच गया। हाथी को भगाने में वन विभाग के कर्मियों के साथ प्रयास किया जा रहा था हाथी के पीछे पूरे बस्ती वाले भाग रहे थे। हाथी ने भी दहाड़ते हुए ग्रामीणों को दौड़ाया। कई बार ग्रामीण बाल-बाल बच गए। हाथी ने गांव में लोगों के घरों में नुकसान के साथ-साथ फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


पसान के डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि शनिवार की बीती रात पसान क्षेत्र में विचरण कर रहा दंतैल जो पसान बस्ती प्रवेश कर रहा था, उसे जंगल की ओर खदेड़ा गया। सिर्फ आटा चक्की के शटर को कुछ नुकसान पहुंचा। हाथी पर नजर रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें