सब इंस्पेक्टर के घर चौथी बार चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में उस समय सनसनी फैल गई जब थानेदार नवल साहू के आवास में एक बार फिर चोरी की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि यह चौथी बार है जब उनके घर में चोर घुसे और जेवर व नकदी समेटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, नवल साहू जो कुछ माह पूर्व तक कोरबा में पदस्थ थे, वर्तमान में राजनांदगांव में पदस्थ हैं। वे पंप हाउस स्थित secl आवास क्रमांक 2A-1 में निवास करते हैं। सोमवार की सुबह उनकी नौकरानी रामकुमारी बैरेठ जब घर पहुंची तो उसने देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखे कीमती सामान गायब थे। इस पर उसने तत्काल नवल साहू और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। नौकरानी रामकुमारी ने बताया कि नवल साहू के घर में यह चौथी बार चोरी की घटना घटी है। चोर इस बार अलमारी में रखे चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी से परिजन और मोहल्लेवासी दहशत में हैं।
नौकरानी रामकुमारी ने बताया कि पिछले कई साल से वो काम कर रही है और साहब दूसरे जिले में पदस्थ है और वो कोरबा परिवार के साथ आते रहते है घर का।देखरेख और साफ सफाई करती है 2 दिन पहले ही आई हुई थी जहां घर का ताला खोलकर सभी जगह सुरक्षित देखकर चली गई थी सोमवार की सुबह जब साफ सफाई करने पहुंचे इस दौरान ताला टूटा हुआ था। चोरी कितने की हुई है और क्या-क्या गया है यह नवल साहब के आने के बाद ही पता चल सकेगा केवल फोन में उन्होंने बताया कि दराज में पैसा रखा हुआ था और सोने और चांदी जो अभी वर्तमान में नहीं है। घर के आंगन में इससे पहले तीन बार रखे स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी चोरों ने कर ली है वही घर के बाहर एक एक्टिवा भी खड़ा है जिसका चाबी घर के अंदर दरवाजे पर टंगा हुआ था लेकिन कर उसे लेकर नहीं गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी के ही घर सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। लगातार चौथी चोरी की वारदात के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना तय है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है बल्कि क्षेत्र में असुरक्षा की भावना भी बढ़ा दी है।