फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बदहाल सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर JCP का चक्काजाम, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 07 Aug 2026 04:04 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कटघोरा क्षेत्र में जर्जर PMGSY सड़क और क्षतिग्रस्त खोलार नदी पुल को लेकर JCP व ग्रामीणों ने चांदनी चौक पर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क मरम्मत और नए पुल के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
टूटे पुल और जर्जर सड़क को लेकर चक्काजाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में बुंदेली से देवरी-शुक्लाखार होते हुए चांदनी चौक तक की PMGSY सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। साथ ही खोलार नदी पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त है। बरसात में सड़क गड्ढों और जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लंबे समय से समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के समर्थन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) मैदान में उतर आई है। पार्टी ने पूर्व में प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर JCP ने 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को चांदनी चौक पर उग्र चक्काजाम कर दिया। जहां स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

JCP के जिला सचिव महावीर यादव ने कलेक्टर को अंतिम चेतावनी पत्र सौंपा था उन्होंने बताया कि खोलार नदी पर नए पुल निर्माण के लिए CGRRDA कोरबा द्वारा 536.01 लाख रुपये का विस्तृत प्राक्कलन DMFT मद से तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। यह फाइल महीनों से स्वीकृति के इंतजार में धूल फांक रही है।
विज्ञापन


महावीर यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की घोषणा और CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। यह सीधे-सीधे प्रशासनिक उदासीनता है। हर दिन स्कूली बच्चे, किसान और आम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी 7 अगस्त से पहले पुल निर्माण की स्वीकृति जारी कर काम शुरू नहीं किया गया, तो चांदनी चौक पर आंदोलन होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पार्टी ने क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। जहां सभी लोगों ने पार्टी के समर्थन किया JCP का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत और पुल का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को शहर से जोड़ता है। पुल टूटने और सड़क खराब होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने, बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। अब प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें