फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: जवाली पहुंचा दुर्लभ वण्य प्राणी पैंगोलिन, लोगों ने पिंजरे में किया कैद, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 27 Aug 2023 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

किसी तरह उसे पकड़ कर पिंजरे में रखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया फिर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
पैंगोलिन को लोगों ने पिंजरे में किया कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा स्थित जवाली बस्ती में अति दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन पाया गया है। पैंगोलिन यहां कहां से आया इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों ने जानवर को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया, फिर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैव विविधताओं वाला क्षेत्र है। यहां के जंगलों में कई तरह के दुर्लभ वण्य प्राणी मौजूद है,जो समय समय पर रिहायशी ईलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ कटघोरा के जवाली क्षेत्र में हुआ जहां दुर्लभ वण्य प्राणी पैंगोलिन पहुंच गया। पैंगोलिन को देखते ही लोग आश्चर्य चकित हो गए। जिसके बाद लोगों ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया और वन विभाग को सूचना दी।

 

किशन राम कंवर ने बताया कि सुबह वो घर पे था इस दौरान अचानक कमरे के अंदर कुछ आवाज आई उसे लगा कि बिल्ली या कुत्ता होगा अंदर जाकर देखा तो एक दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन था जिसके बाद हड़कप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह उसे पकड़ कर पिंजरे में रखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया फिर जंगल में छोड़ दिया।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें