फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में रक्षाबंधन की अनूठी तस्वीर: 11 हजार बहनों ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 04:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मंत्री लखनलाल देवांगन के शासकीय निवास पर आयोजित ‘बहनी मन संग राखी के तिहार’ में 11 हजार से अधिक बहनों ने पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। वहीं कटघोरा थाना परिसर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
विज्ञापन
भाई-बहन के प्रेम का सैलाब, मंत्री को 11 हजार बहनों ने बांधी राखी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। शहर से लेकर थाना परिसर और जेल तक हर जगह रक्षाबंधन का उत्साह रहा। डी-1, पंचवटी के पास स्थित शासकीय निवास में नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा आयोजित “बहनी मन संग राखी के तिहार” में 11 हजार से अधिक बहनें अपने विधायक भाई को रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं। सुबह से ही निवास पर बहनों का तांता लगा रहा। लंबी कतार में लगकर बहनों ने अपनत्व और स्नेह के साथ राखी बांधी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि पहले पार्षद, फिर महापौर, फिर कटघोरा विधायक, संसदीय सचिव और अब कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बनने तक कोरबा की बहनों ने जिस आत्मीयता से उन्हें भाई मानकर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा करने और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प है। उन्होंने मां सर्वमंगला से सभी बहनों के सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं शहर में भी रक्षाबंधन की रौनक रही। छोटे-छोटे बच्चे और युवती-महिलाएं तैयार होकर राखी बांधने अपने भाई के घर निकलीं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा शहर के चौक-चौराहों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


कटघोरा थाना परिसर में भी खास नजारा देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी बहनें थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर पर्व मनाया। बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं, उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना से यह आयोजन किया गया। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने भी आभार जताया। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और आत्मीयता की खूबसूरत मिसाल बन गया।

भाई-बहन के प्रेम का सैलाब, मंत्री को 11 हजार बहनों ने बांधी राखी

 

भाई-बहन के प्रेम का सैलाब, मंत्री को 11 हजार बहनों ने बांधी राखी

 

भाई-बहन के प्रेम का सैलाब, मंत्री को 11 हजार बहनों ने बांधी राखी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें