फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू किसी और की नहीं हो सकती' : कोरबा में गले में चाकू लगाकर बोला सनकी आशिक, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 01:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक सनकी प्रेमी ब्रेकअप के बाद भी गर्लफ्रेंड के पीछे पड़ा रहा। वह आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। उसकी करतूत से तंग आकर प्रेमिका की मां बेटी को लेकर प्रेमी के घर समझाईश देने जा पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एक सनकी प्रेमी ब्रेकअप के बाद भी गर्लफ्रेंड के पीछे पड़ा रहा। वह आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। उसकी करतूत से तंग आकर प्रेमिका की मां बेटी को लेकर प्रेमी के घर समझाईश देने जा पहुंची। यह बात उस सनकी प्रेमी को नागवार गुजरी। उसने चाकू से हमला कर दिया। मां को बचाने के प्रयास में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पहले मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग अपनी मां के साथ निवास करती थी। उसके घर मोहल्ले में ही रहने वाले राहुल सारथी का आना जाना था। पहले तो सबकुछ ठीक चलता रहा, थोड़े दिनों बाद राहुल गर्लफ्रेंड से गाली गलौच व मारपीट करने लगा। वह गर्लफ्रेंड को उसके माता पिता को मार देने की धमकी भी देता था। जिससे परेशान होकर उन्होंने पाश कालोनी में मकान लेकर रहना शुरू कर दिया।

इसके बाद भी राहुल ने पीछा नहीं छोड़ा। वह गुरूवार को गर्लफ्रेंड के घर जा धमका। उसे अकेली देख गले में चाकू रखकर धमकी दी। किशोरी ने मां के घर पहुंचने पर आपबीती सुनाई। वह अपनी बेटी को लेकर देर शाम राहुल के घर चली गई, जहां उसका विवाद राहुल से हो गया। राहुल ने तैश में आकर गर्लफ्रेंड की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में चाकू गर्लफ्रेंड के सीने में जा लगा। पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। मामले में पहले तो पुलिस ने राहुल के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था, बाद में विवेचना उपरांत आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ा गया। 
विज्ञापन


पीड़िता की माने तो उसका प्रेमी अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था और कई बार घायल भी कर चुका है उसका कहना है कि तू किसी और की हो नहीं सकती, मेरी थी और मेरी रहेगी। पीड़िता की माने तो उसके प्रेमी की इन्ही हरकतों की वजह से दूरी बना ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें