फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का चाबुक, एक दिन में 104 चालान, इन 19 ड्राइवरों पर केस

Mon, 25 May 2026 03:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया। 104 चालकों पर कार्रवाई कर 53,400 रुपये वसूले। 19 पर शराब पीकर वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में संयुक्त अभियान चला।

विज्ञापन


एक दिवसीय विशेष अभियान में 104 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। उनसे 53,400 रुपये समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच में 19 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला पुलिस लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही है। ओवरस्पीड, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पर सख्ती बरती जा रही है। गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। यह अभियान अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन


कोरबा पुलिस ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर ड्राइविंग न करें। दोपहिया चालक हेलमेट और चारपहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। मोबाइल पर बात करते हुए या लापरवाही से वाहन न चलाएं।

सुरक्षित यातायात के अन्य नियम
पुलिस ने ओवरलोडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने को कहा है। ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक और पुलिस निर्देशों का पालन करें। वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ओवरटेक न करें। रात में हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक सिस्टम की जांच जरूरी है। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

 

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें